फतेहाबाद। क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा तहसील फतेहाबाद के गांव पैंतीखेड़ा में पहुंचे, जहां ग्राम प्रधान शिवशंकर ने शिकायत की कि ठेकेदार के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा पीली ईंट तथा घटिया सीमेंट तथा मिट्टी की जगह खत्ते का भरत किया जा रहा है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है शिकायत पर विधायक छोटेलाल वर्मा मौके पर पहुंचे और जाकर देखा तो पीली ईंट का चट्टा लगा हुआ था जो निम्न श्रेणी की ही थी।
![]() |
| भवन निर्माण के लिए मंगाई गई पीली ईंटों को देखते क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा |
वहीं विधायक छोटेलाल वर्मा ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में सीमेंट को चेक किया तो वह रेत की तरह झड़ रहा था। तथा बिल्डिंग के फर्श के लिए मिट्टी की जगह खत्ते का प्रयोग किया जा रहा था। जिसको देखकर विधायक भड़क गए और कहा कि करोड़ों रुपए से यह इमारत बन रही है, लेकिन इसमें जो बच्चे पढ़ेंगे उनके साथ कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए इस पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे। जहां सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार रहित काम का बार-बार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदारों के द्वारा मनमानी के चलते बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिसकी वह शिकायत करेंगे।
ठेकेदार मनमानी पर उतारु
इसी पर विधायक छोटेलाल वर्मा से बात करने पर बताया कि ग्राम प्रधान पैतीखेड़ा शिव शंकर व उसके भाई तथा ग्रामीणों के द्वारा कई बार ठेकेदार से भी शिकायत की गई थी। कि विद्यालय निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।लेकिन ठेकेदार के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई थी। शिकायत पर समय मिला तो मौके पर जाकर देखा तो उसमें पीला, ईंट तथा दोयम दर्जे का सीमेंट तथा मिट्टी की जगह खत्ते से भरत किया जा रहा था जो कि गलत था इस सभी की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर शिकायत करेंगे।
#PantekhedaSchool #KasturbaGandhiSchool #MLAComplaint #FatehabadNews #SubstandardConstruction #SchoolSafety #CMYogiAdityanath #EducationNews #ConstructionCorruption

