• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: New flight to Agra air connectivity: Shankh Airlines will start flights to eight new cities, Mumbai service will be daily

Spread the love

आगरा एयर कनेक्टिविटी को नई उड़ान: शंख एयरलाइंस शुरू करेगी आठ नए शहरों के लिए फ्लाइट, मुंबई सेवा होगी डेली

Agra News: खेरिया एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के प्रयासों से शंख एयरलाइंस जल्द ही आगरा से आठ नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइंस ने इसके लिए सर्वे करने पर सहमति जताई है।

गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में हुई बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में शंख एयरलाइंस के अधिकारियों ने प्रस्तावित शहरों – गुवाहाटी, कोलकाता, श्रीनगर, जम्मू, चेन्नई, गोवा, सूरत और मुंबई के लिए उड़ानों पर मंथन किया। गुवाहाटी के लिए उड़ान वाया कोलकाता, श्रीनगर की सेवा वाया जम्मू तथा गोवा की सेवा वाया सूरत/मुंबई संचालित की जाएगी।

मुंबई फ्लाइट होगी नियमित

इस समय आगरा-मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है, जिसे प्रतिदिन करने की मांग की गई है। फ्लाइट की आवृत्ति बढ़ने और शंख एयरलाइंस के प्रतिस्पर्धा में आने से किराए में कमी आने की संभावना है। शंख के पास 180 सीटों वाले विमान हैं, जिससे अधिक यात्री सफर कर सकेंगे।

वर्तमान उड़ानें

खेरिया एयरपोर्ट से अभी चार शहरों – मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु के लिए उड़ानें संचालित हैं। इनमें बेंगलुरु की फ्लाइट सप्ताह के सभी दिन चलती है।

एयरपोर्ट का विस्तार और यात्री सुविधा में इजाफा

एयरपोर्ट निदेशक योगेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि नया सिविल एंक्लेव तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्री सुविधाओं में व्यापक वृद्धि होगी। धनौली की ओर नया गेट भी बनाया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक बसें होंगी संचालित

धनौली गेट से एयरपोर्ट टर्मिनल तक यात्रियों के लिए आधा दर्जन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए अलग बैठक जल्द बुलाई जाएगी।

निरीक्षण और योजनाओं की समीक्षा

शंख एयरलाइंस के हेड ऑफ ग्राउंड ऑपरेशन गुरदीप सिंह अरोरा ने एयरपोर्ट परिसर, वेटिंग लाउंज और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी संभावित रूट्स का सर्वे शुरू किया जाएगा।


#AgraAirportUpdate #ShankhAirlines #AgraToMumbai #AgraFlights #KheriaAirport #SPBaghel #AirConnectivityAgra #UPTourism #GoAirAgra #IndigoAgra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *