• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : Sampoorna Samadhan Diwas concluded in Tehsil Kheragarh, District Magistrate gave strict instructions Out of 142 complaints, 14 were resolved on the spot, instructions for quality action on the remaining

Spread the love

Agra Local News  
तहसील खेरागढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, 142 शिकायतों में से 14 का मौके पर निस्तारण, शेष पर गुणवत्ता पूर्ण कार्यवाही के निर्देश

तहसील खेरागढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश 142 शिकायतों में से 14 का मौके पर निस्तारण, शेष पर गुणवत्ता पूर्ण कार्यवाही के निर्देश
खेरागढ़ के संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ प्रतिभा सिंह व अन्य

 तहसील खेरागढ़ में सोमवार को डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 142 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण कराया गया।

डीएम ने समाधान दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 62 शिकायतें राजस्व विभाग, 52 पुलिस विभाग, 20 विकास विभाग तथा 10 विद्युत विभाग से संबंधित थीं। इन शिकायतों में भूमि विवाद, पेंशन, राशन, चकरोड निर्माण, अवैध अतिक्रमण और नाली निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 संयुक्त टीम गठित

डीएम ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष जांच और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर समाधान की स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए और निस्तारण की पूरी प्रक्रिया पोर्टल पर अपलोड की जाए।

 सख्त कार्रवाई

डीएम श्री बंगारी ने कहा, “प्रकरण संज्ञान में होने के बावजूद यदि किसी अधिकारी द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को गौ संरक्षण केंद्रों में चारा, पानी और छाया की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, विशेषकर वर्तमान भीषण गर्मी को देखते हुए।

मौजूद रहे

इस अवसर पर सीडीओ  प्रतिभा सिंह, एडीएम फाइनेंस   शुभांगी शुक्ला, डीडीओ  नवीन गुप्ता, एसडीएम खेरागढ़  ऋषि राव, उपायुक्त मनरेगा  रामायन यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी  मनीष कुमार, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। 

#DistrictAdministration

#PublicGrievanceRedressal

#SolutionDay

#TehsilKheragarh

#AgraNews

#DMArvindMallappaBengari

#CitizenCentricGovernance

#GoodGovernance

#PublicService

#OnSpotResolution

#GrievanceRedressal

#RuralDevelopment

#AdministrativeReforms

#FieldInspection

#GovernanceInAction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *