आगरा। नववर्ष-2026 के अवसर पर आगरा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों (ट्रक, ट्रोला, टैंकर, कैंटर, बस) का प्रवेश 31 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार शहर क्षेत्र की सभी नो एंट्री गेट्स 11 बजे से बंद कर दी जाएंगी। पहले जारी सभी भारी वाहन नो एंट्री पास इस अवधि में मान्य नहीं होंगे।
यातायात रूट डायवर्जन
- दिल्ली/मथुरा की ओर आने वाले वाहन NH-19 से सीधे अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- कानपुर/दफरोजाबाद से मथुरा/दिल्ली जाने वाले वाहन NH-19 से ही मार्ग में यात्रा करेंगे।
- फीरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन दक्षिणी बाइपास होकर यात्रा करेंगे।
- आलीगढ़ से दफरोजाबाद जाने वाले वाहन टेडी बदगया मार्ग से 100 फुट रोड होकर शाहदरा चुंगी से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहन रोहता चौराहा से रोहता-दिगनेर मार्ग होकर एकता चौकी, तोरा चौकी और कुबेरपुर यमुना एक्सप्रेस वे से जाएंगे।
- जयपुर से आलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाइपास एवं NH-19 से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड और शमशाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगे, वे रिंग रोड से ही अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- शमशाबाद की तरफ से आने वाले वाहन एकता पुलिस चौकी, 100 फुट रोड और रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी से जाएंगे।
- पथौली नहर चौराहा से आगरा आने वाले भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
- अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन (ट्रक, ट्रोला, केन्टर, टैंकर, बस) बोदला और अवधपुरी 100 फुट रोड की ओर नहीं जाएगा।
- शहर के मुख्य चौराहे और प्रवेश मार्गों जैसे रोहता नहर, मलपुरा नहर, पथौली नहर, NH-19 के रामबाग, वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज, भगवान टॉकीज, खंडारी, गुरुद्वारा गुरु का ताल, दसकंदरा, बोदला, एत्मादौला, तोरा और एकता चौकी से कोई भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
लगाए जाएंगे बैरियर, होगी चेकिंग
- एमजी रोड, माल रोड और फतेहाबाद रोड पर सायंकाल से बैरियर लगाए जाएंगे।
- ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ब्रैथ एनालाइजर से चेकिंग की जाएगी।
- नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता दें।
हेल्पलाइन:
- यातायात कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर: 9454457886
- किसी भी असुविधा की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
- #AgraTrafficAlert #HeavyVehicleRestriction #NewYear2026 #AgraPolice #TrafficDiversion #CityTrafficUpdate #EmergencyHelpline #SafeDriving #AgraNews #TrafficControl


.jpeg)