• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: प्रतापपुरा चौराहे पर रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

Spread the love

आगरा। शहर के प्रतापपुर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से आगरा आ रही एक रोडवेज बस में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे से पहले सभी सवारियों को सुरक्षित उतार लिया गया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सवारियां उतारने के बाद हुआ हादसा

सोमवार को ईदगाह डिपो की यह रोडवेज बस दिल्ली से आगरा आ रही थी। बस जब बिजली घर चौराहे के पास पहुंची, तो चालक और कंडक्टर ने पहले ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया। इसके कुछ ही देर बाद बस में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई।

सुरक्षा इंतजामों से टला बड़ा हादसा

घटना के समय बस में केवल कंडक्टर शिवम चंद्र और चालक मनोज कुमार ही मौजूद थे। कंडक्टर ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मात्र दो मिनट में पीआरबी मौके पर पहुंच गई। पीआरबी 0002 ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में सहयोग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

#AgraNews #RoadwaysBusFire #ShortCircuit #BusSafety #PratappurChauraha #AgraUpdates #FireIncident #QuickResponse #UP112 #PublicSafety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *