• Thu. Apr 23rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: ताज महोत्सव 2026 का उद्घाटन, यूपी मेट्रो की स्टाल रही मुख्य आकर्षण

ByToday NewsTrack

Feb 18, 2026
Spread the love

आगरा। ताज महोत्सव 2026 आज से टाटा ग्राउंड, फतेहाबाद रोड पर शुरू हो गया है। महोत्सव में आगरा मेट्रो परियोजना (यूपीएमआरसी) की तरफ़ से लगाया गया स्टाल प्रमुख आकर्षण रहा। इस स्टाल में 6 फीट (लगभग 2.5 मीटर) लंबा मेट्रो ट्रेन मॉडल रखा गया है

6-feet long UP Metro train model at Taj Mahotsav 2026 Agra attracting visitors

 जो आगरा मेट्रो ट्रेन का मिनी वर्जन है। मॉडल के अंदर हूबहू ट्रेन की सीटें, उपकरण और अन्य सुविधाएं दर्शाई गई हैं, जिससे आगंतुकों को वास्तविक मेट्रो अनुभव का अहसास होता है।

यूपी मेट्रो के स्टाल में आगरा, कानपुर और लखनऊ में चल रही मेट्रो परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है। ताज महोत्सव टाटा ग्राउंड पर स्थित है, जो ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन (निकट टीडीआई मॉल, सेल्फी पॉइंट) से केवल 500 मीटर आगे मेन रोड पर है।


फतेहाबाद रोड पर कुछ हिस्सों में डायवर्जन होने के कारण आगंतुक मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन (बिजली घर), डॉ अंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन (आगरा फोर्ट के सामने) और ताज महल मेट्रो स्टेशन (पुरानी मंडी चौराहा) से आसानी से ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचकर महोत्सव का आनंद ले सकते हैं।

आगरा मेट्रो के पांच स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इनमें मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन, डॉ अंबेडकर चौक मेट्रो स्टेशन, ताज महल मेट्रो स्टेशन, कैप्ट॰ शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन और ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। यात्री अपने वाहन इन स्टेशनों पर पार्क करके मेट्रो से ताज महोत्सव आसानी से पहुँच सकते हैं।

यह स्टाल न केवल मेट्रो परियोजनाओं की जानकारी देता है बल्कि आगंतुकों को आधुनिक परिवहन और तकनीकी नवाचारों से परिचित कराता है। 

#TajMahotsav2026 #AgraMetro #UPMetro #TajMahotsav #MetroModel #AgraEvents #TourismAgra #MetroExperience 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *