• Thu. Apr 23rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: आगरा मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, कई विभागों को मिले निर्देश

ByToday NewsTrack

Feb 18, 2026
Spread the love

आगरा। बुधवार को आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त नगेंद्र प्रताप जी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सबसे पहले सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गई।

Commissioner Nagendra Pratap chairing CM Dashboard review meeting in Agra on February 18, 2026


 
आगरा इस माह 71वें, मथुरा 60वें, फिरोजाबाद 28वें और मैनपुरी 44वें स्थान पर रहा। फिरोजाबाद और मथुरा की रैंकिंग में सुधार हुआ। आयुक्त महोदय ने विकास कार्यक्रमों की तुलनात्मक समीक्षा कर संबंधित विभागों को प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।

अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास, नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति, नियोजन विभाग, 15वाँ वित्त आयोग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास और आई सी डी एस पोषण अभियान में कई जिलों की प्रगति कमजोर पाई गई। 

District Magistrates and Chief Development Officers attending divisional development review meeting in Agra

पीडब्लूडी को सेतुओं के निर्माण में तेजी, समाज कल्याण को छात्रवृत्ति और पारिवारिक लाभ योजनाओं की प्रगति सुधारने, लोक शिकायतों में लंबित कार्य त्वरित करने के निर्देश दिए गए।

मण्डलीय विकास कार्यों में आगरा व फिरोजाबाद के गौसंरक्षण केंद्रों के निर्माण, गोचर भूमि का सर्वे, सीसीटीवी कैमरे, पशु टीकाकरण, बकरी व भेड़ यूनिटों की स्थापना, डिजीटल लाइब्रेरी, अंत्येष्टि स्थल, राशन कार्ड निस्तारण, विद्यालयों में बाउंड्रीवाल और फर्नीचर, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम सूर्य घर योजना, किसान पंजीयन, सीएम आवास ग्रामीण, बैंक क्रेडिट लिंकेज, ओडीओपी वित्त पोषण, महिला कल्याण व समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति में सुधार के आदेश दिए गए।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त  उमेश मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी आगरा  अरविंद मलप्पा बंगारी, जिलाधिकारी मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी फिरोजाबाद  रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी आगरा प्रतिभा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी  नेहा बंधु, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद  शत्रोहन वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा डॉ. पूजा गुप्ता एवं सभी मण्डलीय अधिकारी मौजूद रहे।

#AgraNews #CMDashboard #UPGovernment #DevelopmentReview #NagendraPratap #Mathura #Firozabad #Mainpuri #PublicAdministration 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *