फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के पूठपुरा गांव में मंगलवार रात को चोरों ने मनोज डीजे साउंड की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और दो डीजे साउंड मशीन, एक स्टेबलाइजर व दो जनरेटरों का कॉपर चोरी कर लिया। बुधवार सुबह दुकान खोलने पर मनोज को यह वारदात पता चली।
![]() |
| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जानकारी करती हुई |
दुकान की छत काटकर डीजे साउंड का सामान चोरी
जानकारी के अनुसार, पिन्नापुरा, थाना फतेहाबाद निवासी मनोज पुत्र प्रेमचंद फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग स्थित पूठपुरा गांव में मनोज डीजे साउंड के नाम से दुकान संचालित करते हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोला, तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। शक होने पर अंदर जाकर देखा तो दुकान की छत कटी हुई थी। चोर पीछे की ओर से छत पर चढ़कर दुकान में प्रवेश किया।
चोर दुकान से दो डीजे साउंड मशीन, एक स्टेबलाइजर तथा दो जनरेटरों का कॉपर चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरी की घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है।
#FatehabadNews #PoothpuraTheft #DJShopRobbery #CrimeUpdate #PoliceInvestigation #FatehabadPolice #TheftAlert

