• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : पहली पॉइंट मशीन स्थापना से आगरा मेट्रो डिपो एक्सटेंशन कार्य हुआ सफल

Spread the love

आगरा। आगरा मेट्रो डिपो में डिपो एक्सटेंशन कार्य के तहत पहली पॉइंट मशीन सफलतापूर्वक स्थापित; शेष सेक्शन हेतु सिग्नलिंग एवं सिस्टम्स कार्य प्रगति पर। आगरा मेट्रो डिपो एक्सटेंशन के कार्य के तहत सिग्नलिंग सिस्टम का इंस्टॉलेशन आगरा मेट्रो डिपो में पहली पॉइंट मशीन की स्थापना के साथ सफलतापूर्वक शुरू हो गया।

First point machine successfully installed at Agra Metro Depot under the depot extension project

पहली पॉइंट मशीन के इंस्टॉलेशन के दौरान यूपीएमआरसी के निदेशक/रोलिंग स्टॉक एंड सिस्टम्स, श्री नवीन कुमार और चीफ इंजीनियर/सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम, श्री मसूद आलम के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

UPMRC senior officials inspecting the first point machine installation at Agra Metro Depot

विदित हो कि कुल 10 पॉइंट मशीनें, जो सिग्नलिंग सिस्टम का एक ज़रूरी हिस्सा हैं, आगरा मेट्रो डिपो (पीएसी डिपो) के एक्सटेंशन वाले हिस्से में इंस्टॉल की जाएंगी।आगरा मेट्रो डिपो एक्सटेंशन वाले हिस्से में 6 नई स्टेबलिंग लाइनें और 3 शंटिंग लाइनें शामिल होंगी, जिससे डिपो की मौजूदा क्षमता बढ़ेगी ताकि आगरा मेट्रो कॉरिडोर-1 लाइन के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही ट्रेनों के साथ-साथ कॉरिडोर-2 लाइन की ट्रेनों को भी स्टेबल किया जा सके।

Signalling and systems work progressing at Agra Metro Depot PAC extension section

यह कामयाबी आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले कॉरिडोर के शेष सेक्शन (मेडिकल कॉलेज – सिकंदरा) के लिए सिस्टम और सिग्नलिंग के कार्य में तेज़ी से हो रही प्रगति को दर्शाती है।यूपीएमआरसी आगरावासियों को तय समय में विश्वस्तरीय मेट्रो सिस्टम देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

#AgraMetro #UPMRC #MetroDepot #PointMachine #SignallingWork #MetroUpdate #UrbanTransport #AgraNews #MetroExtension #Corridor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *