आगरा।आगरा मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से जनवरी में कुल 08 कैटरिंग स्टॉल के अनुबंध सफलतापूर्वक आवंटित किए गए हैं। यह प्रक्रिया मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में कैटरिंग अनुभाग द्वारा पूरी की गई। इन आवंटनों से मंडल को कुल ₹1,59,63,165 (एक करोड़ उनसठ लाख तिरसठ हजार एक सौ पैंसठ रुपये) की वार्षिक लाइसेंस फीस प्राप्त होगी।
उक्त 08 कैटरिंग परिसंपत्तियों का आवंटन 30 जनवरी को किया गया। स्टेशनवार विवरण के अनुसार मथुरा जंक्शन पर दो कैटरिंग स्टॉल ₹29,51,254 और ₹20,55,254 में, आगरा कैंट पर दो स्टॉल ₹22,22,254 और ₹52,56,746 में, ईदगाह आगरा पर दो स्टॉल ₹15,51,000 और ₹14,07,777 में आवंटित किए गए। इसके अलावा एत्मादपुर स्टेशन पर एक स्टॉल ₹2,70,000 और कोसीकलां स्टेशन पर एक स्टॉल ₹2,48,880 में दिया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ई-ऑक्शन के माध्यम से किए गए इन आवंटनों से जहां रेलवे के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वहीं यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर कैटरिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#AgraDivision
#IndianRailways
#RailwayNews
#CateringContracts
#EAuction
#AgraRailway
#RailwayRevenue
#PassengerFacilities
#MathuraJunction
#AgraCantt

