• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra MetroTrial Run:मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक आगरा मेट्रो का सफल ट्रायल, डीएम ने की निर्माण टीम की सराहना

Spread the love

आगरा। आगरा मेट्रो परियोजना के तहत मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक अप लाइन पर मेट्रो का सफल ट्रायल रन किया गया। 6.1 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन पर हुए ट्रायल रन को लेकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मेट्रो निर्माण टीम की सराहना की और इसे आगरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

बुधवार को किए गए मेट्रो ट्रायल रन के दौरान सभी आवश्यक तकनीकी मानकों की गहन जांच की गई। ट्रायल के समय मेट्रो की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, सिग्नलिंग, संचार व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को परखा गया। इस दौरान यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहे।


मनकामेश्वर से शुरू होकर यह ट्रायल एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशनों से होते हुए आईएसबीटी तक किया गया। ट्रायल रन के सफल संचालन से मेट्रो सिस्टम की क्षमता और सुरक्षा मानकों की पुष्टि हुई है।

मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि डाउन लाइन पर ट्रैक बिछाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही डाउन लाइन पर भी मेट्रो का ट्रायल रन किया जाएगा। वहीं, आईएसबीटी से सिकंदरा तक एलिवेटेड सेक्शन का निर्माण कार्य भी तेज़ गति से चल रहा है।

इसके साथ ही आगरा के दूसरे मेट्रो कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक के निर्माण कार्य में भी लगातार प्रगति हो रही है। यूपीएमआरसी ने नए साल में आगरा को विश्वस्तरीय मेट्रो सुविधा देने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सफल ट्रायल रन के बाद शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिला है और माना जा रहा है कि मेट्रो सेवा शुरू होने से आगरा में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।

#AgraMetro #AgraMetroTrialRun #AgraMetroNews #MankameshwarToISBT #AgraISBT

#UPMRC #UPMetro #AgraDevelopment #AgraInfrastructure #SmartCityAgra

#MetroProject #UrbanTransport #PublicTransport #AgraLatestNews

#AgraCity #AgraUpdates #MetroRailIndia #InfrastructureNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *