वीर बाल दिवस पर बच्चों की वीरता और धर्म की प्रेरणा
बैठक में बताया गया कि कैसे नवाब वज़ीर खान ने वीर बालकों को इस्लाम धर्म अपनाने से मना करने पर दीवार में चिनवा दिया था, लेकिन उनकी वीरता और साहस अद्वितीय था। उपस्थित सदस्यों ने इन बालकों के अदम्य साहस को सराहा और उनके जीवन से प्रेरणा ली।
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा
बैठक में पोष शुक्ल अष्टमी (दुर्गाष्टमी) और दुर्गा जी के अवतरण की कथा पर चर्चा हुई। इसके अलावा तुलसी पूजन दिवस के महत्व को भी विस्तार से बताया गया। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ हुआ और अध्यक्ष उमा सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया।
ये रहे शामिल
बैठक में अध्यक्ष उमा सिंह, कोषाध्यक्ष चित्ररेखा कटियार, ममता खन्ना, वर्षा खन्ना, प्रेम लता काउंसलर, रूपा मेहरा, प्रीति टंडन, चंद्रा मल्होत्रा, पूनम शर्मा और स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य डॉक्टर सुषमा सिंह उपस्थित थीं। सभी ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
#VeerBalDiwas #MahilaParishadAgra #ZorawarSingh #FatehSingh #DurgaAshtami #AgraEvents #WomenOrganization #AgraNews #CulturalAwareness