• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News: पालीवाल पार्क परिसर में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर, अभिविन्यास कार्यक्रम व बजट क्विज आयोजित

ByToday NewsTrack

Feb 14, 2026
Spread the love

आगरा: डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के पालीवाल पार्क परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

Budget Quiz workshop conducted during NSS camp at Agra University

इस शिविर के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय सेवा योजना अभिविन्यास कार्यक्रम तथा बजट क्विज’ विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यशाला आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा की भावना से प्रेरित करना और उन्हें एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य, सिद्धांत तथा शिविर गतिविधियों से अवगत कराना था।

NSS one-day camp organized at Paliwal Park Campus, Dr Bhimrao Ambedkar University Agra

कार्यक्रम का संचालन अमन सिकरवार ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को नियमित एवं विशेष शिविरों की कार्यप्रणाली और संगठनात्मक संरचना के विषय में विस्तृत जानकारी दी और एनएसएस की गतिविधियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के सामाजिक महत्व और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका समझाई।

मुख्य अतिथि रोशन सिंह माहौर (क्षेत्रीय निदेशक NSS) ने स्वयंसेवकों को ‘बजट क्विज’ के विषय में जानकारी दी और सरकार द्वारा युवाओं के हित के लिए बनाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी के रूप में डॉ. मनोज कुमार सिंह एवं डॉ. नीरज कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डॉ. आभा सिंह, डॉ. भरत सिंह सहित अन्य शिक्षक और अमन सिकरवार, अनुराग कुमार, शुभम सिंह, नियति, प्रियांशु, दिव्यांशु, विशाल, खुशी, कार्तिकेय, मयंक सहित अन्य स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय योगदान दिया। 

#NSS #NSSCamp #AgraNews #AgraUniversity #PaliwalPark #BudgetQuiz #YouthDevelopment #EducationNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *