• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra Business News:आगरा के फुटवियर निर्यातक गुप्ता एच. सी. ओवरसीज़ को FIEO का नेशनल एक्सपोर्ट अवॉर्ड

Spread the love

आगरा। ताजनगरी आगरा के फुटवियर निर्यातक समूह गुप्ता एच. सी. ओवरसीज़ (इंडिया) प्रा. लि. ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।


कंपनी को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (FIEO) द्वारा आयोजित 9वें (वर्ष 2021-22) और 10वें (वर्ष 2022-23) संस्करण में नॉर्दर्न रीजन में निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक्सपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कंपनी को 3-स्टार एक्सपोर्ट हाउस श्रेणी में दिया गया।

यह सम्मान कंपनी के चेयरमैन एवं AFMEC अध्यक्ष गोपाल गुप्ता को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

समारोह मंगलवार, 23 दिसंबर को राजधानी नई दिल्ली स्थित होटल ली-मेरिडियन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर FIEO के अध्यक्ष एसी रल्हन, महानिदेशक एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय, भारत सरकार के उद्योग विभाग की इकोनॉमिक एडवाइजर रेनू दत्त, FIEO नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन अरविंद गोयनका, FIEO के सहायक निदेशक अलोक श्रीवास्तव, उत्तर भारत के प्रमुख उद्यमी, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, निर्यात प्रोत्साहन परिषदों के प्रतिनिधि और विभिन्न देशों के राजदूत उपस्थित रहे।

गुप्ता एच. सी. ओवरसीज़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार निर्यात में निरंतर वृद्धि, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता, समय पर आपूर्ति, रोजगार सृजन, और राष्ट्रीय अभियानों जैसे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को सशक्त बनाने में योगदान के लिए दिया गया। कंपनी ने बीते वर्षों में वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान बनाते हुए भारत के निर्यात को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह में जूता निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य कंपनियों को भी उनके प्रदर्शन, गुणवत्ता, निरंतरता और वैश्विक बाजार में भारत की साख को मजबूत करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गोपाल गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत, ग्राहकों के विश्वास और सरकार की निर्यात-हितैषी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करेगी और गुणवत्ता व नवाचार के साथ निर्यात बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

#GuptaHCOverseas #FIEOAward2025 #AgraExports #FootwearExport #MakeInIndia #AtmanirbharBharat #AgraBusinessNews #ExportExcellence #IndianFootwearIndustry #AgraAchievements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *