• Tue. Apr 21st, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : खेती की नई तकनीक, फसल बीमा और रोग नियंत्रण पर केंद्रित रहा वटेश्वर धाम किसान मेला,किसानों की आमदनी बढ़ाने पर रहा जोर

Spread the love

आगरा। बाह क्षेत्र के वटेश्वर धाम प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय पारंपरिक विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उन्हीं के द्वारा की गई, जबकि ब्लॉक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि रहे।

Traditional Mega Kisan Mela and Agriculture Exhibition concluding ceremony at Bateshwar Dham, Bah, Agra

मेले के समापन दिवस पर विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों व कंपनियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उप कृषि निदेशक आगरा ने मेले में आए अतिथियों, अधिकारियों और किसानों का आभार जताते हुए कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप, अनुदान पर बीज वितरण और वन स्टॉप शॉप जैसी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

Farmers visiting agriculture department stalls during Kisan Mela at Bateshwar Dham, Agra

कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के प्रभारी आर.एस. चौहान ने बताया कि जनपद में आलू की खेती बड़े पैमाने पर होती है, जिसमें पपड़ी रोग से बचाव के लिए मिट्टी की जांच कर संतुलित उर्वरक प्रयोग आवश्यक है। रोग नियंत्रण के लिए ट्राइकोडर्मा पाउडर के उपयोग की सलाह दी गई, जिस पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को रबी फसलों का बीमा 31 दिसंबर 2025 तक कराने के लिए प्रेरित किया।

Closing ceremony of Traditional Mega Kisan Mela at Bateshwar Dham, Bah, Agra

विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बाह क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और बृहमलाल मंदिर के भव्य निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कृषि मेला और प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए कृषि मंत्री का धन्यवाद किया और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बड़ी संख्या में महिला किसानों की सहभागिता पर खुशी जाहिर की।

ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान ने अपने क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों और कस्टम हायरिंग सेंटर संचालकों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मेले में स्टॉल लगाने वाले सभी सहयोगी विभागों और कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

लोकगीत और संगीत के माध्यम से किसानों को जानकारी देने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों, किसानों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए चार दिवसीय पारंपरिक विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का औपचारिक समापन किया गया।

#AgraNews #KisanMela #AgricultureExhibition #BateshwarDham #FarmersOfIndia #UttarPradesh #RuralDevelopment #AgricultureNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *