• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : गंदे पानी की समस्या पर नगर निगम सख्त, अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई की तैयारी

Spread the love

आगरा। महानगर में पेयजल आपूर्ति को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापरक बनाए रखने के लिए जलकल विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर नलों में गंदा पानी आने की समस्या को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लोहामंडी जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों के पार्षदों के साथ जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बैठक की।

Councillors meeting with Jal Kal Department officials to discuss measures to stop dirty water supply in Agra

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को रखा, ताकि भविष्य में नलों में गंदा पानी आने की समस्या उत्पन्न न हो। महाप्रबंधक ने बताया कि विभाग द्वारा पूरी निगरानी में पेयजल की आपूर्ति की जाती है, फिर भी कुछ क्षेत्रों में कभी-कभी गंदा पानी आने की शिकायतें मिलती हैं। जांच में यह सामने आता है कि कई स्थानों पर पाइप लाइनों में लीकेज या अवैध कनेक्शन के कारण यह समस्या पैदा होती है।

Agra Municipal Corporation officials planning action against illegal water connections to ensure clean drinking wate

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्र में तत्काल मरम्मत और सुधार का कार्य कराया जाता है। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने वार्डों की पुरानी और जर्जर पाइप लाइनों को बदलने की मांग रखी। साथ ही अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का सुझाव दिया गया।

महाप्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएंगे और अवैध कनेक्शनों के खिलाफ जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में पार्षद हेमंत प्रजापति, कप्तान सिंह, पूजा वाल्मीकि, प्रवीणा राजावत, प्रीति भारती, राधारानी, निधि सिंह, मिथलेश, मोहम्मद आसिफ खान, रेखा भास्कर, बंटी माहौर, पूजा गुडडू मिलन, इंद्रपाल सिंह, बद्री प्रसाद, रवि कुमार, गजेंद्र सिंह, रेनू गुप्ता, मीनाक्षी, वीरेंद्र, श्रीराम, अमित, मंजू प्रजापति सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

#AgraNews #DirtyWaterIssue #JalKalDepartment #IllegalWaterConnections #AgraMunicipalCorporation #DrinkingWaterSupply #UrbanInfrastructure #PublicUtilities #WaterQuality #CivicIssues

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *