• Fri. Mar 6th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: The Iconic Global Foundation distributed plants on World Environment Day, gave the message of a green future

Spread the love


 दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बांटे पौधे, दिया हरित भविष्य का संदेश

Agra News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन, आगरा द्वारा पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। संस्था ने छीपीटोला स्थित स्वास्तिक होम्योपैथिक क्लिनिक पर पौधों और तुलसी का नि:शुल्क वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अमित लवानिया ने बताया कि फाउंडेशन विगत दो वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इस वर्ष संस्था ने 111 पौधों का वितरण किया, जिनमें मुख्य रूप से जामुन, बेलपत्र, नीम, नींबू, अनार, करौंदा और तुलसी के पौधे शामिल थे।

पर्यावरणप्रेमी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि संस्था न केवल पौधे वितरित करती है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करती है। एडवोकेट रामेंद्र पचौरी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए आमजन को इस दिशा में सजग होने का आग्रह किया।

पर्यावरण प्रेमियों प्रमेन्द्र शर्मा और यतीश लवानिया ने प्लास्टिक के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूर रहने की अपील की। वहीं, पर्यावरणविद चंद्रशेखर शर्मा और चतुर्भुज तिवारी ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

पर्यावरणप्रेमियों में शामिल रहे:
अमित लवानिया, डॉ. सौरव गुप्ता, हरीश जैन, आर.बी. लवानिया, डॉ. सुषमा गुप्ता, रितु उपाध्याय, शशि उपाध्याय, एड. संजय कुमार, एड. अनिल शुक्ला, धीरज शर्मा, देवव्रत शर्मा, दीनबंधु जैन, रिंकू अग्रवाल, देवेंद्र भारद्वाज, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

#WorldEnvironmentDay2025 #IconicGreenMission #ParyavaranBachao #PlantForPlanet #GreenAgra #SaveEnvironment #GoGreenIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *