• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Hindi Yoga inspires self-realization and connection with the environment

Spread the love

योग से आत्मसाक्षात्कार और पर्यावरण से जुड़ाव की प्रेरणा: सुगना फाउंडेशन भारत द्वारा योग टीचर ट्रेनिंग कैंप के विविध सत्रों में शिक्षा, संगीत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

                                                                                    TODAY NewsTrack

_________________________________________________________________________


टूडे न्यूजट्रैक डेस्क:

आगरा (ब्यूरो) सुगना फाउंडेशन भारत द्वारा आयोजित 15 दिवसीय योग प्राणायाम ध्यान टीचर ट्रेनिंग कैंप के अंतर्गत बुधवार को आयोजन विविध ज्ञान, साधना और संवेदनाओं से भरा रहा। तीन विशेष सत्रों में योग शिक्षण, संगीत योग और पर्यावरण जागरूकता को लेकर प्रेरक कार्यक्रम संपन्न हुए।

योग अध्यापन की बारीकियों का शिक्षण

योग विशेषज्ञ डॉ. मदनप्रतापसिंह राजपुरोहित ने योगासन की प्रमाणित विधियों, अभ्यास के चरणों एवं योग टीचिंग के व्यावहारिक आयामों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने Correct Yoga Posture की वैज्ञानिक विधियों को प्रतिभागियों को डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सिखाया। प्रशिक्षणार्थियों को योगशिक्षक बनने हेतु आवश्यक कौशल भी प्रदान किए गए।

संगीत और योग का संगम

इस सत्र में तिरुपति से आमंत्रित बांसुरी वादक मनीष कुमार अग्रवाल ने धार्मिक भजनों की मधुर धुनों पर बांसुरी की सजीव प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने प्रतिभागियों को योग एवं संगीत के गूढ़ संबंध से परिचित कराया और ध्यानाभ्यास में भावनात्मक गहराई जोड़ी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर डॉ. पार्थसारथी शर्मा तथा डॉ. सीमा सिंह (निदेशक, विनायक हॉस्पिटल) की विशेष उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को औषधीय पौधों का वितरण कर “हरित प्रतिज्ञा” दिलाई गई।

डॉ. राजपुरोहित ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे इन पौधों को अपने परिवार का सदस्य मानकर सेवा करें, और हर वर्ष 5 जून को उसकी फोटो सुगना फाउंडेशन मुख्यालय भेजें। इस विचार को प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनाया।

समापन एवं आगामी सत्र की जानकारी

 आनंद कुमार (मुंबई) ने अगले दिन आयोजित होने वाली योगासन की विशेष कक्षा की जानकारी दी और बताया कि 15 दिवसीय योग टीचर ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अब भी खुले हैं।

ये रहे मौजूद

इस विशेष दिन में समाजसेवी श्रीमती राजकुमारी सिंहडॉ. शिवालिक शर्मा (शिवांशु मेडिकेयर), श्रीमती एकता बंसलश्रीमती अनुपमा चतुर्वेदीश्मप्रकाश आर्यश्रीमती रेखा राजपुरोहितदक्षप्रतापसिंह समेत तमाम गणमान्य नागरिक एवं प्रशिक्षु सम्मिलित हुए।

  #AgraYogaEvents

#YogaInUP
#AgraNewsUpdate
#HealthAndWellnessAgra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *