• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

फतेहाबाद न्यूज : पुलिस उपायुक्त ने एसीपी के साथ की कानून व्यवस्था की समीक्षा

Spread the love

फतेहाबाद। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पूर्वी जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और आपरेशन स्माइल की समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नववर्ष के अवसर पर शांति बनाए रखना और क्षेत्र में अपराध पर कड़ी नजर रखना था।

Fatehabad DCP Abhishek Kumar Agarwal reviewing law and order with ACPs and police officials in a meeting

समीक्षा में दिए गए निर्देश:

पुलिस उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार करने और उन पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। वर्ष 2020 से 2025 के बीच लूट के मामलों में जेल गए अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए। उन्होंने ठंड के मौसम में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने, होटल और रेस्टोरेंट की नियमित जांच, महिला सुरक्षा के लिए संवेदनशील रहने और मिशन शक्ति केंद्र को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

Fatehabad police officials with DCP Abhishek Kumar Agarwal discussing law enforcement and preventive measures.
एसीपी और थाना प्रभारियों की बैठक लेते डीसीपी

साइबर क्राइम के मामलों में लोगों को जागरूक करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम लगने वाले पॉइंट पर अतिरिक्त पुलिस तैनात करने का निर्देश दिया गया। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने, हेलमेट, सीट बेल्ट और नो-पार्किंग नियमों को कड़ाई से लागू करने के साथ लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने का भी निर्देश बैठक में दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने आपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदगी के मामलों का निस्तारण सात दिन में कराने के भी आदेश दिए। बैठक में एसीपी अनिल कुमार, गिरीश कुमार, अमीषा समेत पूर्वी जोन के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

#Fatehabad #DCPReview #LawAndOrder #CrimeControl #TrafficManagement #WomenSafety #CyberCrime #OperationSmile #PoliceUpdates #SafetyFirst

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *