• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा में मंडलीय खादी और ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Spread the love

आगरा। उत्तर प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग द्वारा बलकेश्वर पार्क मैदान में आयोजित मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का दस दिवसीय आयोजन शुरू हो गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

Union Minister Prof. SP Singh Baghel inaugurates the 10-day Khadi Gramodyog Exhibition at Balkeshwar Park, Agra

प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों के अलावा एक जनपद-एक उत्पाद के तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर से लाए गए हैंडमेड कोट, हाफ जैकेट, साड़ी, बेडशीट, ऊनी वस्त्र, फिरोजाबाद के खादी के कपड़े, भदोही की कालीन, राजस्थान का अचार, कानपुर की सुगंधित अगरबत्ती और कपड़े के बैग, बागपत की चादर, हाथरस की हींग सहित विभिन्न जिलों के उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। कुल मिलाकर 100 से अधिक स्टालों में स्थानीय और हस्तशिल्प उत्पाद दर्शकों के लिए सजाए गए हैं।

Display of handmade coats, jackets, sarees, woolens, carpets, pickles, incense sticks, and other local products at Agra Khadi Gramodyog Exhibition

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर राकेश गर्ग, पार्षद पूजा बंसल, पार्षद मुरारी लाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल, नवीन गौतम, संजय शर्मा, टाटा भाई, विश्वनाथ भारद्वाज, एकता जैन और रिनेश मित्तल (मंच संचालन) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Prof. SP Singh Baghel interacting with artisans and inspecting stalls at Khadi Gramodyog Exhibition, Agra

प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को बढ़ावा देना और ग्रामीण उद्योगों तथा स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देना है। आगरा वासियों और पर्यटकों को 10 दिनों तक इस प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों के हस्तशिल्प और खादी उत्पाद देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

#KhadiGramodyogExhibition #ProfSPSinghBaghel #HandmadeKhadi #LocalProducts #AgraNews #OneDistrictOneProduct #RuralIndustries #BalkeshwarPark

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *