• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगराइट्स के साथ विदेशियों ने भी हस्तशिल्प प्रदर्शनी में दिखाई गहरी दिलचस्पी

Spread the love

क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी, सदर बाजार में 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी

हस्तशिल्पियों को मिला प्रोत्साहन, लाखों की बिक्री, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित

आगरा। जन जागरूकता और हस्तशिल्प प्रोत्साहन के उद्देश्य से वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र आगरा, सँग आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी ने सदर बाजार स्थित क्वीन इंप्रेस मैरी लाइब्रेरी में 10 दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी आयोजित की।

प्रदर्शनी में हरिद्वार, एटा, कन्नौज, बरेली, फिरोजाबाद, बनारस, असम, आगरा और आसपास के 20 हस्तशिल्पियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में साँझी कला, तारकशी, हाथ थप्पा छपाई, टाई एंड डाई, मधुबनी पेंटिंग, गोंड आर्ट, स्टोन कार्विंग, घास और फसल अवशेष से बने दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, संगमरमर पच्चीकारी और जरी जरदोजी की कला के साथ-साथ असम की रेशम साड़ी, बनारस की बनारसी साड़ी, हरिद्वार के शॉल और जैकेट, एटा की हैंड ब्लॉक पेंटिंग, कन्नौज की अगरबत्ती और एटा की आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रमुख रूप से शामिल रही।

आगरावासियों के साथ-साथ विदेशियों ने भी रुचि दिखाई और 10 दिन में लाखों रुपए के हस्तशिल्प उत्पाद खरीदकर हस्तशिल्पियों का उत्साह बढ़ाया।

समापन समारोह में प्रदर्शनी संयोजक ब्रजमोहन शर्मा ने सभी हस्तशिल्पियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हस्तशिल्पियों ने प्रदर्शनी में मिले प्रोत्साहन से प्रसन्नता व्यक्त की और वस्त्र मंत्रालय तथा आगरा जरी जरदोजी कार्य निर्माता कंपनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वे अवश्य आगरा आएंगे।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र कुमार चुल्लू, जॉन मिल्टन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक विनोद बंसल, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद, सुमित शर्मा, ममता दुबे, अभिषेक भारद्वाज, दिव्या सिंह, आशा देवी, धीरज कुमार, शालिनी शर्मा और आकाश भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

#AgraHandicraft #HandicraftExhibition #Artisans #ZariZardozi #TraditionalArt #QueenEmpressMaryLibrary #LocalAndForeignVisitors #HandmadeProducts #CulturalEvent #ArtPromotion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *