• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज: वंदे भारत यात्री का छूटा पर्स, जीआरपी अलीगढ़ ने सोने के आभूषण सहित सुरक्षित लौटाया

Spread the love

अलीगढ़। अयोध्या जाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री का पर्स स्टेशन पर छूट जाने की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना अलीगढ़ जंक्शन की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को खोज निकाला और सुरक्षित रूप से महिला यात्री को सुपुर्द किया।

"GRP Aligarh Mission Shakti team recovering lost gold jewellery purse of Vande Bharat woman passenger at Aligarh station"

पर्स में सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान होने के कारण यात्री दंपत्ति ने पुलिस टीम के प्रति गहरा आभार जताया।

27 नवंबर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि अलीगढ़ निवासी महिला यात्री, अपने पति दुर्गेश यादव के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस से अयोध्या जा रही थीं। ट्रेन में चढ़ने की जल्दी में उनका पर्स स्टेशन की सीट पर ही छूट गया। सूचना मिलते ही म0उ0नि0 लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्लेटफार्म पर सघन तलाशी अभियान चलाया।

काफी तलाश के बाद पर्स स्टेशन की सीट पर ही सुरक्षित अवस्था में मिल गया। पर्स में 1.5 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र, 60 हजार की सोने की अंगूठी, 10 हजार का नोजपिन, 2,000 रुपये नकद और अन्य कीमती सामान मौजूद था।

पुलिस टीम ने तत्काल सूचनाकर्ता से संपर्क किया। यात्री के सहकर्मी गौरव कुमार सिंह स्टेशन पहुंचे, जिन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत पर्स व समस्त कीमती सामान सुपुर्द किया गया।

कीमती सामान सुरक्षित मिलने पर महिला यात्री और उनके पति ने जीआरपी अलीगढ़ की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

#GRPAligarh #VandeBharat #LostAndFound #RailwayPolice #MissionShakti #PassengerSafety #GoodWorkPolice #AgraNews #TodayNewsTrack

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *