• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : आगरा मेट्रो से शहर में यात्रा होगी आसान, कॉरिडोर-2 पर आकार लेने लगा सदर मेट्रो स्टेशन

Spread the love

आगरा। आगरा मेट्रो परियोजना के विस्तार से शहरवासियों और पर्यटकों को जल्द ही और बेहतर यातायात सुविधा मिलने जा रही है। ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक छह किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड पर मेट्रो संचालन के सफल शुभारंभ और हाल ही में आईएसबीटी क्रॉसओवर तक सफल परीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अब कॉरिडोर-2 पर मेट्रो संचालन शुरू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। यूपीएमआरसी का लक्ष्य वर्ष 2026 के अंत तक कॉरिडोर-2 पर मेट्रो सेवा शुरू करना है।

Sadar Metro Station taking shape on Agra Metro Corridor 2 as construction work progresses

कॉरिडोर-2 पर वायाडक्ट निर्माण, स्टेशन की नींव और अन्य सिविल कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। इसके साथ ही ट्रैक बिछाने का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। मेट्रो निर्माण के चलते जिन स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए थे, वहां अब उन्हें हटाकर सड़कों की मरम्मत का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे आमजन को राहत मिलने लगी है।
Viaduct construction underway on Agra Metro Corridor 2 near Sadar area in Agra

कॉरिडोर-2 पर आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन के बाद दूसरा प्रमुख स्टेशन सदर मेट्रो स्टेशन होगा, जो अब धीरे-धीरे आकार लेने लगा है। यह स्टेशन न केवल स्थानीय नागरिकों के लिए बल्कि आगरा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। सदर मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को शहर के प्रमुख शॉपिंग सेंटर, सदर बाजार और प्रसिद्ध ‘चाट गली’ तक सीधी और निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।

Agra Metro Corridor 2 set to provide easy connectivity to Sadar Bazaar and Chaat Gali

सदर क्षेत्र को खरीदारी, शाम की सैर और भारतीय स्ट्रीट फूड के लिए खास पहचान मिली हुई है। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद यह इलाका शहर के अन्य हिस्सों से बेहतर तरीके से जुड़ जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। पर्यटन और व्यापार को भी इससे बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कॉरिडोर-2 पर अन्य मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। यूपीएमआरसी का कहना है कि आगरा के नागरिकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विश्व-स्तरीय मेट्रो रेल प्रणाली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। परियोजना पूरी होने के बाद आगरा में सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

#AgraMetro #SadarMetroStation #MetroCorridor2 #UPMRC #UrbanTransport #AgraInfrastructure

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *