• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: Wave of devotion on Ganga Dussehra: Devotees gathered on Yamuna ghats, boating took place in Premandhi temple

Spread the love

 गंगा दशहरा पर श्रद्धा की लहर: यमुना घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, प्रेमनिधि मंदिर में हुआ नौका विहार

गंगा दशहरा पर श्रद्धा की लहर: यमुना घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, प्रेमनिधि मंदिर में हुआ नौका विहार


Agra News: गुरुवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आगरा में आस्था और श्रद्धा की अनुपम छटा देखने को मिली। यमुना घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान, ध्यान और दान-पुण्य के लिए उमड़ पड़ी। घाटों पर पूजन, तर्पण और वैदिक मंत्रों के साथ यमुना आरती का आयोजन हुआ।

श्रद्धालुओं ने यमुना जी को मां गंगा का ही स्वरूप मानते हुए आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और द्रव्य का दान कर पुण्य अर्जित किया। घाटों पर विभिन्न धर्माचार्यों ने यमुना महिमा का बखान करते हुए पूजा संपन्न कराई। कई घाटों पर मेले जैसे दृश्य भी देखने को मिले।


प्रेमनिधि मंदिर में नौका विहार की छटा
नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार नौका विहार उत्सव का आयोजन हुआ। आम्र कुंज में विराजे ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी का सजीव नौका विहार, पुष्प सज्जा और झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तजनों ने “बैठे नाव विहरत पिय प्यारी…” जैसे भजनों के साथ भगवान के साथ आध्यात्मिक एकता का अनुभव किया।

मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि यह उत्सव गंगा और यमुना के भावमिलन का प्रतीक है। सेवायत सुनीत गोस्वामी ने नौका विहार का आध्यात्मिक महत्व स्पष्ट करते हुए बताया कि यह पुष्टि परंपरा में भक्त और भगवान के मिलन का पर्व है।


 सुरक्षा और सेवाभाव का भी रहा ध्यान
हाल ही में यमुना में हुई दुःखद दुर्घटना के मद्देनजर प्रशासन ने घाटों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए। स्नान स्थलों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अनहोनी रोकी जा सके।

वहीं शहर भर में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा शरबत, सत्तू, आमरस और पानी की प्याऊ लगाकर जनसेवा की गई। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को राहत मिली।


#GangaDussehra2025 #AgraDevotion #YamunaSnan #PremnidhiMandir #NaukaVihar #SpiritualIndia #AgraNews #Pushtimarg #BhaktiParv #YamunaAarti #AgraFestivals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *