• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News : Tragic accident on Ambedkar Bridge, three youths fell from the bridge while returning from friend’s birthday party, one died

ByToday NewsTrack

Jun 20, 2025
Spread the love

   अंबेडकर ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त पुल से गिरे तीन युवक, एक की मौत

आगरा। गुरुवार देर रात अंबेडकर पुल पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन युवक बाइक सहित 20 फीट नीचे सड़क पर गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राज की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब आंधी की वजह से पहले से टूटी हुई रेलिंग के चलते बाइक असंतुलित होकर ब्रिज की दीवार से टकरा गई और युवक पुल से नीचे जा गिरे।


बर्थडे पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

राज, साहिल और रोहित अपने दोस्त साहिल का जन्मदिन मनाकर एक ही बाइक पर लौट रहे थे। अंबेडकर ब्रिज पर टर्न के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक दीवार से रगड़ती हुई गई, जिससे चिंगारी निकली और तीनों युवक उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरे।

हादसे का वीडियो आया सामने

हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों युवक सड़क पर तड़पते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को संभाला। हादसे के तुरंत बाद एसीपी ऑफिस पास ही होने के कारण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

एक की मौत, दो की हालत नाजुक

पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन में एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो युवकों की हालत नाजुक है और उनका इलाज जारी है।


परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले गए, कर दिया अंतिम संस्कार

राज के परिजन उसे बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए और शुक्रवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। राज का घर हादसे की जगह से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। परिजनों ने बताया कि राज आगरा कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रहा था और फिलहाल दुकान पर काम कर रहा था। उसका 17 जुलाई को 19वां जन्मदिन आने वाला था।

तीनों दोस्त जीवनी मंडी के रहने वाले

राज, साहिल और रोहित तीनों दोस्त हैं और जीवनी मंडी के चंदा पान वाली गली में रहते हैं। इनके पीछे एक्टिवा से राज का छोटा भाई प्रिंस भी चल रहा था, जिसने हादसे को अपनी आंखों से देखा। उसी ने पुलिस और परिवार को सूचना दी।

रेलिंग गिरने से और बड़ा खतरा

स्थानीय लोगों के अनुसार अंबेडकर ब्रिज पर जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां आंधी के दौरान रेलिंग गिर गई थी, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई थी। यही हादसे की प्रमुख वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#AgraAccident #AmbedkarBridge #BikeAccident #YouthDeath #BirthdayTragedy #AgraNews #TragicIncident #SafetyNegligence #AgraPolice #SadNews #UPNews #RailingsFall #AmbedkarPul #SaddestBirthday

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *