आगरा। किरावली में एक परिवार के पांच लोगों की रात में आलू-चावल खाने और चाय पीने के बाद हालत बिगड़ गई। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो सभी बेहोश पड़े थे।
पड़ोसी उन्हें ट्रॉली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), किरावली लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान पांच और आठ साल के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों का जयपुर में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। घटना किरावली थाना क्षेत्र की है।https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/five-members-of-a-family-fall-ill-in-agra-s-kirawali-five-year-old-dies-2026-10-13
वार्ड नंबर 10 में रहने वाले हुसैन मूल रूप से राजस्थान के धंतूरी महोआ के रहने वाले हैं। वह किरावली में अपनी ससुराल के पास किराये पर रहकर मजदूरी करते हैं। बताया गया कि रविवार रात परिवार के लोग पास के ही एक मोहल्ले में हो रहा जागरण देखने गए थे। वहां से घर लौटने के बाद उन्होंने रात में आलू-चावल खाए और चाय पी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए।
सुबह दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को हुआ शक
सोमवार सुबह काफी देर तक परिवार का कोई सदस्य घर से बाहर नहीं निकला। दरवाजा भी नहीं खुला तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। कुछ लोग घर के अंदर पहुंचे तो परिवार के सभी सदस्य बेहोश पड़े मिले। यह देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें ट्रॉली में लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किरावली पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
दो भाइयों की मौत, जयपुर में तीन का इलाज
उपचार के दौरान पांच वर्षीय जीशान उर्फ गोलू की एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसके करीब दो घंटे बाद उसके आठ वर्षीय भाई आहिल की भी जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के बाकी तीन सदस्यों की हालत गंभीर बताई गई है और उनका जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/5-big-news-stories-from-braj-child-dies-man-found-dead-french-tourist-falls-ill-2026-10-13
मृतक बच्चों के मामा नौशाद ने बताया कि दोनों बच्चों के शव उनके पैतृक गांव धंतूरी महोआ ले जाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी लोग आलू-चावल खाने के बाद बीमार हुए थे। हालांकि, भोजन में मौजूद किसी पदार्थ के कारण ही सभी की तबीयत बिगड़ी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका
सीएचसी किरावली के चिकित्साधीक्षक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद किरावली चौकी इंचार्ज अनुराग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई है।
परिवार के पांचों सदस्यों की हालत अचानक बिगड़ने और दो बच्चों की मौत के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता है। फिलहाल परिवार के तीन सदस्यों का जयपुर में उपचार च
