आगरा। बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में अनुशासन समिति के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को अनुशासन, नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह ने प्रीफेक्ट्स के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि अनुशासन केवल संस्थान की व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपूर्ण आधार है। मुख्य प्रॉक्टर प्रो. अनुपम सक्सेना ने नए प्रीफेक्ट्स को अनुशासन एवं नैतिकता का उद्बोधन दिया। उन्होंने छात्राओं को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. पूनम रानी गुप्ता ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर कार्य के लिए अभिप्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रो. राधा रानी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि कंचन गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. एकता ने प्रीफेक्ट्स को प्रमाण पत्र वितरित किए।
धन्यवाद ज्ञापन प्रो. गुंजन ने दिया। मंच संचालन डॉ. कृष्णा बाला के निर्देशन में छात्रा कु. स्नेहा एवं निहारिका ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही और उन्हें अपने दायित्वों को बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ. शालिनी के मार्गदर्शन में स्वल्पाहार की व्यवस्था संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रॉक्टोरियल बोर्ड की शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रो. पूनम शर्मा, डॉ. सविता प्रसाद, डॉ. वंदना कौशिक, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. कामना धवन और डॉ. सपना देवी यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
वार्षिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा महाविद्यालय की व्यवस्था में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
