• Wed. Jun 3rd, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News : बकरियां चुराकर बेचने निकले थे शातिर, पुलिस की घेराबंदी में फंस गए दोनों आरोपी

Doki Police and surveillance team with two accused arrested in a goat theft case and recovered stolen goats in Agra district.बकरी चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
Spread the love

फतेहाबाद। डौकी थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पशु चोरी की घटना का खुलासा कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की दो बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। आरोपितों ने पूछताछ में बकरी चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पशु चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बकरियां बरामद की हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपितों ने पूछताछ में बकरी चोरी की वारदात कबूल कर ली है।

थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी हरिश्चंद्र ने 31 मई को थाना डौकी में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि दोपहर करीब एक बजे उनकी दुकान के पास से अज्ञात कार सवार दो बकरियां चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सर्विलांस टीमों को लगाया गया था।

मंगलवार रात करीब 11 बजे थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा के नेतृत्व में थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पशु चोरी की घटना में शामिल आरोपी कार से वाजिदपुर अंडरपास की ओर बकरियां बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी।

कुछ समय बाद एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया तो कार सवार भागने के प्रयास में वाहन मोड़ने लगे। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से चोरी की दो बकरियां बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम समीर उर्फ बट्टा पुत्र ताजुद्दीन निवासी आलमगंज, थाना लोहामंडी, आगरा तथा शाहरुख पुत्र रहीस निवासी कबीर कुंज, प्रभु टॉकीज रोडवेज कॉलोनी, थाना जगदीशपुरा, आगरा बताए। बरामद बकरियों के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही बकरियां चोरी की थीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, सर्विलांस प्रभारी सचिन तोमर, उपनिरीक्षक अरविंद पिलानियां, शुभम कुमार, मोहित चौहान और अभिषेक तोमर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बरामद बकरियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद संबंधित पक्ष को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *