• आगरा में समाजवादी छात्र सभा की बड़ी समीक्षा बैठक और नई कार्यकारिणी गठन
• छात्र हित, शिक्षा सुधार और युवा सशक्तिकरण का लिया गया संकल्प
• नए नेतृत्व के साथ संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार
आगरा। समाजवादी छात्र सभा महानगर की समीक्षा बैठक और नई कार्यकारिणी गठन समारोह में छात्र हित, शिक्षा सुधार और युवा सशक्तिकरण को लेकर बड़े संकल्प लिए गए। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों की समस्याओं पर लगातार संघर्ष करने और उन्हें एक मजबूत मंच देने की बात कही।

समाजवादी छात्र सभा महानगर आगरा द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक एवं कार्यकारिणी गठन समारोह में संगठन की नई टीम की घोषणा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और संगठन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों के हित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं एमएलसी दयाराम प्रजापति, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, महानगर अध्यक्ष सब्बीर अब्बास, प्रदेश सचिव महाराज सिंह शाख्या और नितिन कोहली मौजूद रहे। कार्यक्रम की समीक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा एवं मंडल प्रभारी ब्रह्मदत्त यादव द्वारा की गई।
बैठक में समाजवादी छात्र सभा महानगर आगरा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिससे उपस्थित छात्रों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन ने यह स्पष्ट किया कि वह शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य केवल पदों का गठन नहीं, बल्कि छात्रों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है। फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में देरी, हॉस्टल की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर संगठन लगातार आवाज उठाएगा।
संगठन के नेताओं ने यह भी कहा कि समाजवादी विचारधारा के अनुरूप यह नई कार्यकारिणी आगरा महानगर के हर कॉलेज, विश्वविद्यालय और विद्यालय के छात्रों को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जहां वे अपनी समस्याओं को खुलकर रख सकेंगे और उनके समाधान के लिए आंदोलनात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य वक्ताओं में राहुल चतुर्वेदी, कादिर कुरैशी, मानवेन्द्र कुशवाहा, विजेंद्र प्रजापति, रवि मेहरा, सुरेंद्र चौधरी, सतीश चाहर, सोमेश गुप्ता, मुन्नू यादव, विक्रम यादव, प्रदेश सचिव तेज प्रताप सिकरवार, परवेज, रिज़वान, नीटू यादव, अज्जू खान, अजय यादव और समीर अब्बास सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। अमित प्रताप सिंह को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव पद पर होमेश कसाना और रघुवीर बाल्मीकि को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर वैष्णवी यादव, समीर वाल्मीकि, अमन पिप्पल, नवाज खान, दीपेन्द्र धाकरे और सलमान अब्बास को शामिल किया गया है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनू बघेल को सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी विजय कुमार और सोशल मीडिया प्रभारी विशाल कुलश्रेष्ठ बनाए गए हैं। सचिव पद पर सोनू सिसौदिया, शुभम बाल्मीकि, राशीद खान, पवन सिंह, निशान्त कुमार, नाजिम अब्बास, अनस उद्दीन, अमन जाटव, अमित शाक्या, क्रिश प्रजापति, गणेश यादव, अरुण गोस्वामी, करन प्रजापति, अनीश कुशवाह और आदित्य यादव को शामिल किया गया है।
महानगर सदस्य के रूप में रयान हुसैन, उज्जवल यादव, सौरभ प्रजापति, शिवम यादव और प्रियांक पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विभिन्न विधानसभा अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें उत्तर विधानसभा से प्रियांक पाण्डेय, छावनी विधानसभा से अमन जाटव, दक्षिण विधानसभा से ओवैश खान और शहरी एत्मादपुर से शरद यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यक्रम के अंत में संगठन नेतृत्व ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं है, बल्कि हर छात्र को सशक्त और जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के लिए खुद आवाज उठा सकें।

