आगरा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में जनपद आगरा के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। 9 नवंबर को जनपद के सात परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा जारी किया गया, जिसमें आगरा को आवंटित 269 सीटों के सापेक्ष 265 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के चयन न होने के कारण चार सीटें रिक्त रह गईं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष ₹12,000 की दर से चार वर्षों में कुल ₹48,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

प्रवक्ता डायट डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आगरा जितेंद्र गोंड के मार्गदर्शन तथा शिक्षकों, खंड शिक्षा अधिकारियों और डायट मेंटर्स के सामूहिक प्रयास से इस वर्ष 2924 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 2451 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। घोषित परिणाम में 269 सीटों के सापेक्ष 265 छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्थोनी के छात्र नमन ने 180 में से 152 अंक प्राप्त कर आगरा मंडल में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2026 में तीन या उससे अधिक चयन देने वाले विद्यालयों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौली अकोला (10 चयन), पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बल्हेरा अकोला (09 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़िया अकोला (07 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय नानपुर बिचपुरी (06 चयन), कंपोजिट विद्यालय अरतौनी बिचपुरी (06 चयन), कंपोजिट विद्यालय बीसलपुर खेरागढ़ (06 चयन), कंपोजिट विद्यालय मिढ़ाकुर प्रथम (05 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकंडई खेरागढ़ (05 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय कागारौल-1 खेरागढ़ (05 चयन), कंपोजिट विद्यालय सुनारी बिचपुरी (04 चयन)

पूर्व माध्यमिक विद्यालय भागूपुर खंदौली (04 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला इमली जगनेर (04 चयन), कंपोजिट विद्यालय बास सोना खंदौली (04 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय भड़भूजापुरा सैंया (03 चयन), कंपोजिट विद्यालय भाकर खेरागढ़ (03 चयन), कंपोजिट विद्यालय गढ़ी सहजा एत्मादपुर (03 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय दाऊदपुर फतेहपुर सीकरी (03 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय बास शोभाराम खंदौली (03 चयन), पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाजिरपुरा फतेहपुर सीकरी (03 चयन) तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोरिया अकोला (03 चयन) का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।
Is this conversation helpful so far?

