• Wed. Sep 30th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Ramlila-mahotsav-2026:माया बस भए नारद मुनि, हरि ने हर लिया अभिमान, आज अयोध्या में गूंजेगा राम नाम

Professor SP Singh Baghel lighting the ceremonial lamp to inaugurate Shri Ramlila Mahotsav 2026Professor SP Singh Baghel lights the ceremonial lamp to inaugurate Shri Ramlila Mahotsav 2026.
Spread the love

धरती की करुण पुकार सुनकर द्रवित हुए भगवान
इसके बाद लीला ने अत्यंत भावुक रूप धारण कर लिया। रावण और उसके अत्याचारों से जब पृथ्वी कराह उठी तो पृथ्वी माता ने गौ का रूप धारण किया। ऋषि-मुनियों और देवताओं को साथ लेकर वे भगवान नारायण की शरण में पहुंचीं। धरती की व्यथा देखकर देवताओं के मुख से निकली करुण पुकार और पृथ्वी माता की पीड़ा ने वातावरण को भावुक कर दिया।
लीला में रामचरितमानस की यह चौपाई सजीव हो उठी


देवताओं और पृथ्वी को भयभीत देखकर भगवान विष्णु का हृदय करुणा से भर उठता है। वे सभी को अभयदान देते हुए कहते हैं कि धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए वे स्वयं अयोध्या के राजा दशरथ के घर पुत्र रूप में अवतार लेंगे। आकाशवाणी के मंचन के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रभु श्रीराम के अवतरण की प्रतीक्षा का भाव जाग उठा। पूरे रामलीला मैदान में “जय श्रीराम” और “सियावर रामचंद्र की जय” के जयघोष गूंजने लगे।
मंचीय लीला का निर्देशन नीरज चतुर्वेदी द्वारा किया जा रहा है। कलाकारों के सजीव अभिनय, भजन, संवाद और भावपूर्ण प्रस्तुति ने रामलीला मैदान को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।

सहयोगियों का हुआ सम्मान
श्री रामलीला मंचन के दौरान जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव और अजय गार्ग अवागढ़, रामायणी सम्मान से सम्मानित योगेश कुमार शर्मा योगी, सुरेश चंद्र गर्ग, अजय गर्ग अवागढ़, रजत अस्थाना, बीडी अग्रवाल का सम्मान किया गया।

दीप प्रज्वलन से हुआ मंचीय लीला का शुभारंभ
इससे पूर्व रामलीला मैदान में मंचीय लीला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और मेयर हेमलता दिवाकर सहित श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल, जगदीश बागला, टीएन अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, ताराचंद अग्रवाल , भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, विनोद जौहरी , मुकेश जौहरी, राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे संजय सिंघल, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनंद मंगल, प्रसून मंगल, रमांशु शर्मा, विकास अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, पार्षद अमित अग्रवाल पारुल, दीपक ढल, अमित अग्रवाल आदि ने स्वरूपों की आरती उतारी। संचालन संजय तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *