फतेहाबाद के कोल्ड स्टोरेज का मामला
पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज पर ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड करने को लेकर विवाद में किसान ने मुनीम पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को लेकर मौके पर अन्य किसानों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज पर ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में करने को लेकर किसान ने मुनीम को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना फतेहाबाद ग्राम तिबाहा निवासी सौरभ कुमार पुत्र पूजाराम ने पुलिस को बताया कि वह गुबरौठ के पास स्थित छत्रपाल कोल्ड स्टोरेज पर मुनीम का काम करता है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे कोल्ड स्टोरेज पर आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एक किसान ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच रास्ते में खड़ी कर दी। आरोप है कि ट्रॉली को साइड में करने के लिए कहने पर किसान गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपने परिवार के दो लोगों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सौरभ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। मौजूद किसानों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
