• Sun. Apr 19th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Fatehabad News : फतेहाबाद में किसान संवाद यात्रा पहुँची, किसानों की समस्याओं पर हुआ गंभीर मंथन

Farmers and leaders participating in the Farmers Dialogue Yatra at Fatehabad, discussing agricultural issuesभारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की किसान संवाद यात्रा फतेहाबाद पहुंची, जहां किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय कृषि समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की
Spread the love

फतेहाबाद। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह की किसान संवाद यात्रा मंगलवार को फतेहाबाद पहुंची, जहां किसानों और पदाधिकारियों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर व्यापक मंथन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा सादाबाद से लखनऊ की ओर अग्रसर थी। दोपहर के समय यह यात्रा फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नगला लोहिया एक्सप्रेसवे के समीप पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों ने एकत्र होकर स्वागत किया।

इस दौरान धर्मेंद्र चौधरी ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए सरकार को ठोस सुझाव देना है।

संवाद के दौरान किसानों ने फसल के उचित मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, खाद-बीज की उपलब्धता और अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को संकलित कर सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

बताया गया कि बुधवार को योगी आदित्यनाथ एवं कृषि मंत्री को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आगरा नरेंद्र गुर्जर, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, बीरी सिंह, श्रीचंद, मानिकचंद, देवेंद्र, अमरेश, बालेश, राजेश पप्पू, भरत सिंह, कल्याण सिंह, पवन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *