• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Fatehabad News : कार की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के कस्बा बमरौली कटारा में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम शिवा की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Scene of road accident in Bamerouli Katara, Fatehabad, where an 8-year-old boy died after being hit by a car


जानकारी के अनुसार, मृतक शिवा, विजय पुत्र उमाशंकर, निवासी राठौर मंदिर, पुरानी मंडी थाना ताजगंज, सड़क किनारे गायत्री गार्डन के पास नान-भटूरे की दुकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से तेज गति से आ रही एक फॉर्च्यूनर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

Police investigating car accident in Bamerouli Katara, Fatehabad after 8-year-old boy was killed

हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग और परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजन बुरी तरह टूट गए।

सूचना पाकर थाना बमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से दुर्घटना करने वाली कार और चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे बच्चों को अकेले न छोड़ें और वाहन चालक अधिक सावधानी बरतें, ताकि इस तरह के दुखद हादसे दोबारा न हों।

#FatehabadNews #BamerouliKataraAccident #ChildRoadAccident #8YearOldKilled #CarAccidentNews #RoadSafetyUP #UttarPradeshNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #TragicAccident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *