• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Spread the love

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान द्वारा “थाली में विरासत: हमारे जनपद का स्वाद” विषय पर आगरा मंडल की पाक विरासत पर प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन की महत्त्वाकांक्षी पहल तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वोकल फॉर लोकल” एवं आत्मनिर्भर भारत की भावना तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित “एक जनपद–एक व्यंजन (ओडीओसी)” योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं कुलपति प्रो. आशु रानी के संरक्षण में संपन्न हुआ।

आगरा मंडल के सात जनपद—आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, हाथरस, कासगंज एवं एटा—की पारंपरिक व्यंजन परंपरा के संरक्षण, संवर्धन तथा विद्यार्थियों को सांस्कृतिक एवं पोषण संबंधी जागरूकता से जोड़ना इसका उद्देश्य रहा। डीन प्रो. अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की, जबकि आईक्यूएसी नोडल ओडीओसी प्रो. संजय चौधरी ने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. प्रिया यादव एवं डॉ. दीप्ति सिंह ने किया, शोधार्थी ज्योति एवं काजल का विशेष सहयोग रहा।

विद्यार्थियों ने कचौरी, इमरती एवं पेड़े का प्रीमिक्स तैयार कर नवाचार प्रस्तुत किया। लड्डू, नमकपारे एवं सेव को मोरिंगा पत्तियाँ, चुकंदर एवं पालक मिलाकर पोषणयुक्त बनाया गया। प्रतियोगिता में आराध्या-निकिता प्रथम, दिव्यार्शी-चिंटू द्वितीय, पलक-हेमांशली तृतीय, मोहित चतुर्थ एवं दीप्ति पंचम रहीं। सांत्वना पुरस्कार महिमा, श्रेया एवं कुलदीप को प्रदान किए गए। डॉ. नीलम यादव, डॉ. अंजली कुमारी, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. कविता सिंह, डॉ. प्रीति यादव एवं डॉ. अनुपमा गुप्ता सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *