आगरा। एनएच-2 से एनएच-3 को जोड़ने वाले 4 लेन रेल उपरिगामी पुल का मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने विस्तृत निरीक्षण किया। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी आगरा प्रतिभा सिंह द्वारा कार्यदायी संस्था सेतु निगम के माध्यम से जनपद आगरा में एनएच-2 से एनएच-3 को जोड़ने हेतु रुनकता से रोहता मार्ग स्थित रेल सम्पार संख्या 11 सी पर निर्मित 4 लेन रेल उपरिगामी (रेल पुल) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि यह परियोजना टीटीजेड क्षेत्र में स्थित है। परियोजना के संरेखण में आ रहे वृक्षों के पातन की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त की गई थी।
कार्य को दो चरणों में पूर्ण किया गया। प्रथम फेज में 02 लेन सेतु का निर्माण दिसंबर 2023 में पूर्ण किया गया, जबकि द्वितीय फेज में 02 लेन सेतु का निर्माण अक्टूबर 2025 में पूरा कर लिया गया। वर्तमान में पुल पर यातायात सुचारु रूप से संचालित पाया गया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सीडी-2 को उक्त उपरिगामी पुल की विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अभिलेखीय परीक्षण एवं आगे की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
#Agra #RailwayOverBridge #NH2toNH3 #RunaktaRohtaRoad #TTZProject #SetuNigam #CDOPratibhaSingh #InfrastructureDevelopment


.jpeg)
.jpeg)