आगरा: विद्यार्थियों को आधुनिक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के एनबी हॉल में मंगलवार को ‘रोजगार कौशल और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
यह एक दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ।कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर केंद्र द्वारा आईईटी संस्थान में किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में विख्यात ट्रेनर एवं कोच बामा शिवकुमार और विल्सन राजन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
बामा शिवकुमार लर्निंग एंड डेवलपमेंट की एसोसिएट कोच हैं और अनबाउंड लर्न संस्था का संचालन करती हैं। वे बाइक राइडिंग की शौकीन हैं और वर्तमान में हैदराबाद से हरिद्वार की यात्रा पर हैं, जिसका उल्लेख करते हुए उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
अपने संबोधन में बामा शिवकुमार ने आधुनिक कार्यस्थल में सफलता के लिए सॉफ्ट स्किल्स, तकनीकी दक्षता और तनाव प्रबंधन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने KASH फॉर्मूला नॉलेज, एटीट्यूड, स्किल्स और हैबिट को करियर सफलता की कुंजी बताया। साथ ही SMART Goals की अवधारणा को समझाते हुए कहा कि लक्ष्य स्पेसिफिक, मेजरेबल, अचीवेबल, रेलेवेंट और टाइम-बाउंड होने चाहिए।
मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने नियमित व्यायाम, माइंडफुलनेस, संतुलित जीवनशैली और आवश्यकता पड़ने पर पेशेवर सहायता लेने की सलाह दी तथा तनाव के लक्षणों को पहचानने और उनसे निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन आईईटी संस्थान के निदेशक एवं डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप सिंह तथा कंप्यूटर केंद्र के निदेशक एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ए.के. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का प्रबंधन इंजीनियर सोनल पांडे ने संभाला, संचालन इंजीनियर प्रेरणा मेहता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्यामली गुप्ता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की।
#AmbedkarUniversityAgra #DBRAU #EmploymentSkills #MentalHealthAwareness #IETAgra #HigherEducation #StudentDevelopment #UniversityNews #EducationNews #CareerSkills


.jpeg)

