आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेस में विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया।
विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन (वीआईएफ) सेंटर द्वारा आयोजित यह सेमिनार कुलपति प्रो. आशु रानी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं वक्ता विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन के प्रबंधक योगेश तोमर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम की जानकारी देते हुए नवाचार के महत्व, उद्यमिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नवाचारी विचारों को व्यावसायिक रूप देने के लिए उपलब्ध मेंटरशिप और इनक्यूबेशन सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया।
फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप, नवाचार और स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर दिग्विनय पटेल, अमन चौधरी, आदित्य कुमार, सलोनी, योग्यता, निखिल, हर्षिता मिश्रा, गुरु प्रसाद, पवन कुमार और अंशु मौर्या ने अपने-अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया।
सेमिनार की संयोजिका डॉ. स्वेतलाना रहीं, जबकि डॉ. गौरव रजौरिया और डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने सह-संयोजक के रूप में कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन भी डॉ. स्वेतलाना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. बृजेश तिवारी, डॉ. मनोज यादव, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. विजय यादव, राशि कुलश्रेष्ठ, अखलेश कुमार, शिवाली डिकोनिया, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. केसर सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेमिनार को विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल बताया गया।
#DrBhimraoAmbedkarUniversity #StartupSeminar #Innovation #Entrepreneurship #AgraNews #EducationNews #UniversityNews #StudentStartups #VIFCente


.jpeg)