• Fri. Apr 17th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा, नवाचार पर सेमिनार

Spread the love

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेस में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया।

Students attend startup and innovation seminar at Dr Bhimrao Ambedkar University Agra

विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन (वीआईएफ) सेंटर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. आशु रानी के संरक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा।

सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं वक्ता विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन के प्रबंधक योगेश तोमर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम की रूपरेखा, नवाचार की आवश्यकता, उद्यमिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने बताया कि किस प्रकार छात्र अपने नए विचारों को व्यावहारिक रूप देकर स्टार्टअप में परिवर्तित कर सकते हैं और इसके लिए उपलब्ध मेंटरशिप व इनक्यूबेशन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस सेमिनार में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्टार्टअप, नवाचार और स्वरोजगार से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर दिग्विनय पटेल, अमन चौधरी, आदित्य कुमार, सलोनी, योग्यता, निखिल, हर्षिता मिश्रा, गुरु प्रसाद, पवन कुमार और अंशु मौर्या ने अपने-अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. स्वेतलाना रहीं, जबकि डॉ. गौरव रजौरिया और डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने सह-संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन भी डॉ. स्वेतलाना द्वारा किया गया।

सेमिनार के सफल आयोजन में प्रो. बृजेश तिवारी, डॉ. मनोज यादव, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. विजय यादव, राशि कुलश्रेष्ठ, अखलेश कुमार, शिवाली डिकोनिया, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ. केसर सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन को विद्यार्थियों के भीतर उद्यमशील सोच विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया गया। 

#DrBhimraoAmbedkarUniversity #StartupSeminar #Innovation #Entrepreneurship #AgraNews #EducationNews #UniversityNews #StudentStartups #VIFCenter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *