• Sun. Apr 19th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : 14 साल की समायरा विजय गुप्ता ने लिखा क्राइम थ्रिलर ‘ब्लंडर इन स्ट्रोथम’, बच्चों और युवाओं के लिए सृजन की नई प्रेरणा

Spread the love

 आगरा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था माधुर्य ने रविवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास द एस्केप रूफटॉप रेस्टोरेंट में युवा लेखिका समायरा विजय गुप्ता का अंग्रेजी उपन्यास ‘ब्लंडर इन स्ट्रोथम’ लोकार्पित किया। उपन्यास लोकार्पण कार्यक्रम में ताजनगरी के चिकित्सक दंपति डॉ. विजय गुप्ता और डॉ. पायल सक्सेना की सुपुत्री समायरा के साहित्यिक प्रयासों की सराहना की गई।

Young author Samayra Vijay Gupta at the launch of her English novel 'Blunder in Strotham' in Agra

आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आज एआई, चैट जीपीटी और ऑनलाइन पठन-पाठन के दौर में मौलिक पुस्तकों का लेखन और प्रकाशन विलुप्त होती पुरानी परंपराओं को पुनर्जीवित करने जैसा है। उन्होंने कहा कि नवोदित युवाओं का साहित्य लेखन और प्रकाशन किसी युवा क्रांति से कम नहीं है और बच्चों में सृजन के संस्कारों का पोषण आवश्यक है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आरएस तिवारी ‘शिखरेश’ ने उपन्यास की समीक्षा करते हुए कहा कि यह मर्डर मिस्ट्री राजनीतिक भ्रष्टाचार और अमानवीयता पर प्रहार के साथ अस्तित्ववाद की पुकार भी है। उन्होंने इसकी लयात्मक गद्य शैली की भी तारीफ की।

मुख्य अतिथि, बुक्स एंड ब्रूज आगरा कम्युनिटी की फाउंडर डॉ. इरमीन फरहत अली ने कहा कि उपन्यास की भाषा सहज और सरल है, जिसे पाठक आसानी से समझ सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह क्राइम थ्रिलर व्यापक पाठकों तक अवश्य पहुँचना चाहिए और उनकी कम्युनिटी युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने का कार्य लगातार कर रही है।

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला दीक्षित ने कहा कि मोबाइल की दुनिया से निकलकर साहित्य सृजन का यह प्रयास स्तुत्य है। माधुर्य के संरक्षक डॉ. राजेंद्र मिलन ने भी युवा रचनाकार समायरा को आशीर्वाद दिया। संस्थापक-अध्यक्ष निशिराज ने कहा कि इस उपन्यास से साहित्य के क्षेत्र में युवाओं को नई प्रेरणा और जागृति मिलेगी।

समायरा गुप्ता ने अपने उपन्यास और लेखन यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन निशिराज ने किया। शरद गुप्ता और प्रकाश गुप्ता ने माधुर्य संस्था का परिचय दिया।

कार्यक्रम में डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. पायल सक्सेना, मंजू सक्सेना, धनेश सक्सेना, सावित्री गुप्ता, भगवती प्रसाद गुप्ता, राजकुमार जैन, दुर्गेश पांडे, किरन सिंह और कुमार ललित ने अतिथियों का स्वागत किया।

साथ ही डॉ. सुषमा सिंह, रमा वर्मा, अशोक अश्रु, पं. महेश चंद शर्मा गोपाली, रामेंद्र शर्मा रवि, भरत सिंह परमार, ओम स्वरूप गर्ग, नंद नंदन गर्ग, निधि चतुर्वेदी, मधु सक्सेना, पार्षद भरत शर्मा, बाल रूप विशेषज्ञ डॉ. राकेश भाटिया, डॉ. नवनीत अग्रवाल, डॉ. एनबी सक्सेना, डॉ. दीप्ति माला अग्रवाल, डॉ. जनार्दन पाटिल, रंगकर्मी उमाशंकर मिश्र, नीरज अग्रवाल, डॉ. महेश धाकड़, अंकुश गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा और सौरभ अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह लोकार्पण कार्यक्रम नवोदित लेखिका समायरा विजय गुप्ता के लिए साहित्यिक उपलब्धि और युवाओं में सृजनात्मकता के प्रोत्साहन का प्रतीक माना गया।

#SamayraVijayGupta #BlunderInStrotham #BookLaunch #YoungAuthor #AgraLiteraryEvent #CrimeThriller #MadhuryaSociety

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *