• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra News : आगरा में पेंशनर्स दिवस 17 दिसंबर को, बड़ों की समस्याओं पर होगी प्राथमिकता से सुनवाई

Spread the love

 आगरा। 17 दिसंबर को आगरा कलैक्ट्रेट सभागार में पेंशन दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि पेंशनर्स की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके। पेंशनर्स संगठनों ने पिछली बैठकों में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर असंतोष जताते हुए इस बार पूर्ण उपस्थिति की मांग की है।

गामी 17 दिसंबर 2025 को पेंशन दिवस मनाए जाने के संबंध में कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष, आगरा में प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पेंशनर्स बंधु अपनी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिभाग कर सकेंगे।

पेंशनर्स संगठनों ने बताया कि पूर्व में आयोजित बैठकों में कई कार्यालयाध्यक्षों एवं विभागाध्यक्षों की अनुपस्थिति के कारण वे अपनी समस्याएं प्रभावी रूप से प्रस्तुत नहीं कर पाए थे, जिसके चलते उन्होंने असंतोष व्यक्त किया है। साथ ही इस बार उन्होंने सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों, विशेष रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी सहित, पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने सभी कार्यालयाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे पेंशनर्स को बैठक की सूचना समय से उपलब्ध कराएं तथा स्वयं भी व्यक्तिगत रूप से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स दिवस का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित, प्रभावी और सार्थक समाधान कराना है, जिसके लिए अधिकारियों की पूर्ण भागीदारी आवश्यक है।

प्रशासन का दावा है कि निर्धारित तिथि पर बैठक सुचारू रूप से आयोजित कर पेंशनर्स की अधिकतम समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, ताकि यह आयोजन प्रभावी और सफल सिद्ध हो सके।

#PensionersDay #Agra #Collectorate #DMArvindMallappaBhangari #Pensioners #GrievanceRedressal #UPAdministration #AgraNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *