फतेहाबाद न्यूज: थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के ग्राम समोगर में यमुना नदी के समोगर घाट पर अवैध खनन करते हुए पुलिस ने कार्रवाई कर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष बमरौली कटारा हरीश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यमुना नदी के समोगर घाट पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर खनन में लगे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।
घटना की सूचना एसडीएम सदर संदीप राजपूत और खनन विभाग को दी गई है। पुलिस ने अनिल, होरीलाल पुत्र बाचाराम, रामू पुत्र कृपाल सिंह, मनीष पुत्र देवी सिंह और महिपाल पुत्र निनुआ, सभी निवासी ग्राम समोगर थाना बमरौली कटारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ खनन विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
#IllegalMining #YamunaRiver #AgraNews #Fatehabad #PoliceAction #SandMining #UttarPradeshNews


.jpeg)