आगरा: आगरा में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरू गोविन्द सिंह के साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत को नमन किया गया।
इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और दिल्ली से प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
वीर बाल दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने की। कार्यक्रम में धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए गुरू गोविन्द सिंह के चारों साहिबजादों के त्याग, शौर्य और बलिदान की वीर गाथा सुनाई गई।
इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहभागिता और दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लोगों ने देखा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
बताया गया कि जनपद में इस योजना के अंतर्गत 327 बच्चे पंजीकृत हैं। योजना के तहत बच्चों को 4,000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता, 11 से 18 वर्ष तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा, बालिकाओं के विवाह हेतु 1,01,000 रुपये तथा 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को लैपटॉप की सुविधा दी जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह के छोटे साहिबजादों को सरहिंद में दीवार में चुनवाया गया, जबकि बड़े साहिबजादों ने चमकौर के युद्ध में बलिदान दिया।
सिख गुरुओं की यह त्याग और शहादत की परंपरा राष्ट्र को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान, उप निदेशक महिला कल्याण श्रुति शुक्ला, बीएसए जितेंद्र कुमार गौंड, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#VeerBalDiwas #AgraNews #Sahibzadas #GuruGobindSingh #SikhHistory #UttarPradesh #SPBaghel #PMModi #CMYogi




