• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

आगरा न्यूज: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश व विप्र कल्याण आयोग के गठन की मांग, रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की उठी आवाज

Spread the love

आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (रजि.) एवं ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस में आयोजित हुई। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, बिहार, चंडीगढ़ और बिजनौर से आए विप्र बंधुओं ने बैठक में एकजुटता दिखाई।

Brahmin Mahasabha National Executive Meeting in Agra with leaders paying tribute to Lord Parshuram and Madan Mohan Malviya

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भगवान परशुराम और महामना पं. मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी. शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मुनीश चन्द शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, संरक्षक महेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल शर्मा और ब्राह्मण प्रोफेशनल एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज नगाइच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन पूनम वार्ष्णेय ने किया, जबकि स्वागत गीत कल्पना शर्मा और आरती शर्मा ने प्रस्तुत किया।

बैठक में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश की मांग, विप्र कल्याण आयोग के गठन और रुनकता को पर्यटन स्थल घोषित करने की पुरजोर आवश्यकता उठाई गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी. शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण ही भारतीय वैदिक-सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। ब्राह्मणों पर लगाये जाने वाले अनर्गल आरोप देश को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं। इसलिए ब्राह्मणों को संगठित होकर संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा करनी होगी।

Release of Braj Madhurya Part-2 magazine highlighting Braj culture and heritage

कार्यक्रम में पत्रिका ‘ब्रज माधुर्य भाग-2’ का विमोचन भी किया गया। बी.डी. शर्मा ने बताया कि पत्रिका ब्रज की सभ्यता और संस्कृति को पाठकों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा कि यह पत्रिका ब्रज की संस्कृति और ब्राह्मण समाज की धरोहर के रूप में पहचानी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में समान अवसर सभी को मिलने चाहिए, लेकिन भारत में ब्राह्मणों समेत सभी सवर्णों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। शिक्षा, न्याय, राजनीति और रोजगार में समान अवसर की कमी महसूस की जा रही है।

बैठक में अंजू अग्निहोत्री, अनिल शर्मा, कांति शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ दुबे, डॉ. शैलजा शर्मा, पं. सूरज तिवारी सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर और मोतियों की माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधु भारद्वाज ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया।

#LordParshuramJayanti #VipraWelfareCommission #RunaktaTourism #BrahminMahasabha #BrajCulture #AgraNews #BrahminCommunity #CulturalHeritage #IndianCulture #NationalExecutiveMeeting

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *