• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

अलीगढ़ न्यूज: मिशन शक्ति टीम की तत्परता से लौटा छात्रा का कीमती बैग, जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन की सराहनीय पहल

Spread the love

अलीगढ़। जीआरपी थाना अलीगढ़ जंक्शन की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ट्रेन में छूटा हुआ एक छात्रा का बैग बरामद कर उसे सकुशल सुपुर्द किया। बैग में कीमती सामान और मोबाइल फोन रखा हुआ था। बैग वापस मिलने पर छात्रा ने जीआरपी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

GRP Aligarh Junction Mission Shakti team recovering lost bag of female student

जानकारी के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान एवं नियमित चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी थाना अलीगढ़ जंक्शन की पुलिस टीम प्लेटफॉर्म पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि धनीपुर मंडी, जनपद अलीगढ़ निवासी कु. हैप्पी सैनी, जो पढ़ाई के सिलसिले में लखनऊ गई थीं, 12 दिसंबर 2025 को ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ से अलीगढ़ की यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान उनका बैग ट्रेन में ही छूट गया, जिसमें मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान मौजूद था।

बैग स्वामी द्वारा प्लेटफॉर्म नंबर 04 पर मौजूद मिशन शक्ति टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई शुरू की और संबंधित ट्रेन व प्लेटफॉर्म क्षेत्र में सघन जांच की। पुलिस टीम की मेहनत और सतर्कता से छात्रा का बैग बरामद कर लिया गया और नियमानुसार पहचान सुनिश्चित करने के बाद बैग छात्रा को सौंप दिया गया।

बैग और सामान सुरक्षित मिलने पर छात्रा ने राहत की सांस ली और जीआरपी पुलिस का धन्यवाद किया। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने भी मिशन शक्ति टीम की कार्यशैली, ईमानदारी और संवेदनशीलता की प्रशंसा की। यात्रियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से रेल यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होता है।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करना भी है। रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर तुरंत जीआरपी से संपर्क करने की अपील की गई।

बैग बरामद करने वाली टीम

महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह, हेड कांस्टेबल मंजू सिंह, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह।

#GRPAligarh #MissionShakti #RailwayPolice #WomenSafety #UPPolice #LostAndFound #PassengerSafety #IndianRailways

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *