• Sun. Mar 1st, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Agra News:एनसीसी डे पर आगरा कॉलेज की छात्राओं की भव्य परेड, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर

Spread the love

 आगराआगरा कॉलेज की गर्ल्स विंग ने एनसीसी डे के अवसर पर भव्य एनसीसी परेड का आयोजन किया। कैडेट्स ने आगरा कॉलेज से मार्च कर सेंट जॉन्स कॉलेज तक पहुंचकर और वापस लौटकर जनता को एनसीसी की भूमिका और राष्ट्रीय चेतना के महत्व से अवगत कराया।

NCC Day Parade Agra College Girls Wing leading march

परेड के दौरान कैडेट्स ने “एकता और अनुशासन, एनसीसी की पहचान”, “अनेकता में एकता”, “हम सब भारतीय हैं”, “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “एनसीसी जिंदाबाद” जैसे जोशीले राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।

NCC Girl Cadets marching from Agra College to St. John’s College

गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम ने बताया कि एनसीसी डे प्रत्येक वर्ष नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 78वां एनसीसी डे आयोजित हुआ। एक सप्ताह से चल रहे कार्यक्रमों में कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, डिजिटल मीडिया जागरूकता क्लिप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सक्रिय भाग लिया। साथ ही प्रतिदिन एनसीसी ड्रिल का अभ्यास किया गया।

NCC Day Parade demonstrating discipline and patriotism

कैप्टन रीता निगम ने कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा अनुशासित युवा संगठन है, जो युवाओं को संगठित, प्रशिक्षित और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बनाता है। ड्रिल, परेड, रचनात्मक कार्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता का समग्र विकास होता है।

इस परेड और सप्ताहभर की गतिविधियों में कुल 84 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में एसयूओ आकृति सिंह, यूओ राजेश कुमारी, यूओ बबली, यूओ श्रद्धा, वंशिका, काजल, सुनेना, कशिश, अंतरा, भूमिका, श्रुति, प्रतिभा यादव, कविता शर्मा, प्रियंका, खुशी, मनीषा, पारुल और अंशु शामिल थीं।

#NCCDayParade #AgraCollege #NCCGirlsWing #NCCCadets #NationalAwareness #YouthLeadership #Patriotism #AgraNews #IndiaYouth #NCCIndia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *