• Wed. Mar 4th, 2026

TODAY News Track

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

आगरा न्यूज : आगरा में पोटाश के संदिग्ध प्रयोग पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1535 बैग जब्त कर फैक्ट्री सील

Spread the love

 आगरा : बाह क्षेत्र के कमतरी में काँच का कच्चा माल बनाने वाली एक फैक्ट्री में कृषि अनुदानित उर्वरक के कथित रूप से इस्तेमाल की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। सूचना मिलते ही जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी बाह संतोष कुमार शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त बाह गिरीश कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद और थानाध्यक्ष जैतपुर दीपक कुमार संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Inspection team sealing illegal potash fertilizer bags at Kamtari factory in Bah, Agra

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में नर्मदा बायो केम लिमिटेड के 1095 बैग तथा इण्डोरामा कंपनी के 440 बैग, कुल 1535 बैग म्यूरेट ऑफ पोटास पाए गए। टीम ने सभी बैग मौके पर ही सील कर सुरक्षित किया।

टीम द्वारा जब उर्वरक से जुड़े अभिलेख व दस्तावेज मांगे गए, तो फैक्ट्री स्वामी कोई भी कागज़ प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव और उर्वरक के संदिग्ध उपयोग को देखते हुए संपूर्ण स्टॉक को तत्काल सील कर थानाध्यक्ष जैतपुर की सुपुर्दगी में अग्रिम कार्रवाई तक जमा कर दिया गया

1535 potash fertilizer bags found and sealed during raid in Bah Agra


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कृषि अनुदानित उर्वरकों का दुरुपयोग किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग पूरे प्रकरण की जांच कर आगे कठोर कार्रवाई करेगा।

#AgraNews #PotashMisuse #FertilizerSeizure #AgricultureDepartment #FactoryRaid #IllegalFertilizer #SubsidizedFertilizer #AgraUpdate #BreakingNews #ActionTaken

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *