• Sat. Apr 18th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Political News: सपा की बैठक में तय हुई आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा

Spread the love

आगरा। आगरा की 89 उत्तरी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तय की गई। रविवार को संजय पैलेस स्थित अवध बैंकेट हॉल में आयोजित बैठक में पार्टी के जोन और सेक्टर प्रभारियों ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और चुनाव में मजबूत प्रदर्शन करने का संकल्प दिलाया।

Samajwadi Party meeting in Agra to discuss upcoming assembly election strategy
मीटिंग में चुनावी रणनीति पर मंथन करते मंचस्थ सपा के पदाधिकारी

संजय पैलेस स्थित अवध बैंकेट हॉल में आयोजित बैठक में विधानसभा के सभी जोन और सेक्टर प्रभारियों ने भाग लिया। मीटिंग में चुनाव से संबंधित रूपरेखा तैयार की गई और अपने-अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से लोगों को पार्टी से जोड़ने के तरीके पर चर्चा हुई।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सर्वसम्मति से नितिन कोहली को 89 उत्तरी विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सिद्धार्थ सिंह और अध्यक्ष वाजिद निसार थे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र शर्मा और राजीव पोद्दार ने किया।

सपा की मीटिंग में मौजूदा सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी

नितिन कोहली ने सभी जोन और सेक्टर प्रभारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने प्रभारियों से अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलने, उन्हें पार्टी की नीतियों और आगामी चुनाव के महत्व को समझाने का निर्देश दिया।

सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि वर्तमान सरकार की कथनी और करनी में अंतर के कारण जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी से 89 उत्तरी विधानसभा से नितिन कोहली को जीताने का आह्वान किया।


यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है और वर्तमान सरकार जनता के दर्द को समझ नहीं रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नितिन कोहली को विधानसभा में भेजने के लिए जुटने को कहा।अध्यक्ष वाजिद निसार ने नितिन कोहली की मेहनत और पार्टी के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उन्हें उनकी मेहनत का फल मिले और बड़ी अंतर से जीत हासिल हो।

 राज्य सभा सदस्य व सपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन का माल्यार्पण कर सम्मान करते कार्यकर्ता

मीटिंग में जोन प्रभारी प्रवीण अग्रवाल, राघवेंद्र यादव, अमित यादव, पूर्व पार्षद राजपाल यादव, शम्मी कुरैशी, श्रीकृष्ण वर्मा, सेक्टर प्रभारी करणवीर, इमरान कुरैशी, राजकुमार वर्मा, सुनील सिंह चौहान, देवी सिंह, इब्राहिम, विशाल कुमार, मनीष कुमार जाटव, राहुल शाक्य, मोशीम, अखबार खान, वरुण देशभक्त, कपिल गोयल, प्रियंका सिंह चौहान, उमेश सिंह, राजीव भारती, अनुज जैन, शुभम गौतम, सुरेश चंद सोनी, सुनील यादव, बिट्टू वाल्मीकि, विनोद कुमार दक्ष, अर्जुन पंडित, फिरोज खान, देव वर्मा, वसीम, शौकीन, मोनू भारती, विराट यादव, यूनिस खान, सौरभ पाठक, आकाश गौतम, आशु दिवाकर, वरुण, भीम सैन जाटव, धीरज मल्होत्रा, सतेंद्र पंडित, विनोद परमार, ए के सिंह चंदेल के साथ ही राहुल चतुर्वेदी, विनय अग्रवाल, मनजीत यादव, संतोष पाल, सुरेंद्र चौधरी, सुधीर दुबे, बिजेंद्र दिवाकर, माही उपाध्याय, मोनिका नाज खान, निर्मला तोमर, शबनम, रिहाना बेगम, मोनिका सिंह, मोबिन खान, असलम, आशीष तिवारी, लालू जादौन, आकाश यादव और रवि समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

#AgraNews #SamajwadiParty #ElectionStrategy #NorthernAssembly #SPLeadersMeeting #AssemblyElections2025 #PoliticalNews #PartyUnity #AgraPolitics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *