• Mon. Mar 2nd, 2026

Today News Track

India #1 News Platform

Bateshwar News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने यमुना में लगाई छलांग, मंदिर के महंत व नाविकों ने बचाई जान

Spread the love

बटे श्वर। बटेश्वर क्षेत्र में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद यमुना में छलांग लगा दी। इस दौरान यमुना घाट पर कुछ श्रृद्धालुओं व मंदिर के महंत ने महिला को नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया। आनन-फानन में महंत व अन्य नाविकों ने महिला को यमुना में डूबने से बचा लिया। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Manju Devi being rescued from Yamuna River at Bateshwar by devotees and boatmen
पुलिस और परिजनों के साथ पीड़ित महिला

बुधवार को 35 वर्षीय मंजू देवी, पत्नी थान सिंह, ने अपने पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में राजाराम बटेश्वर के रानी घाट से यमुना में छलांग लगा दी। मौके पर उपस्थित मंदिर के महंत सतेन्द्र गोस्वामी ने तुरंत यमुना में छलांग लगाकर उन्हें बचाया। उनके साथ नाविक छोटू और करन ने भी सहयोग किया और स्टीमर के सहारे मंजू देवी को सुरक्षित बाहर निकाला।

Rani Ghat Bateshwar scene where woman attempted suicide


मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने महिला के परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। महिला का कहना था कि पति द्वारा उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। ससुर हैं नहीं सास लज्जावती है। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।


 
पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच कराई गई और उनकी स्थिति स्थिर है। पुलिस ने बताया कि घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई। हमने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों को समझाया है।

#Bateshwar #YamunaRiverRescue #WomanSaved #DomesticDispute #CrimeNews #IndiaNews #DevoteesRescue

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *