• Sat. Mar 7th, 2026

TODAY NewsTrack

India #1 News Platform लेटेस्ट व ब्रेकिंग न्यूज | हिन्दी समाचार | यूपी न्यूज

Agra Fire News: नमक मंडी में चांदी के कारखाने में आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

Spread the love

आगरा। सोमवार सुबह नमक मंडी स्थित श्रीजी मार्केट के एक चांदी के कारखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठीं और पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।


आग की सूचना मिलते ही ईदगाह फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कारखाने में रखा कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।दमकल अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। 

—————————————————————————————————————

ये खबर भी पढ़िए

आगरा के बहजेरा में आपसी विवाद में एक भाई की गई जान

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र के बजहेरा गांव में आपसी विवाद से खौफनाक रूप ले लिया है भाइयों में हुए विवाद में एक भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कुशवाहा के रूप में हुई है आरोप है कि विवाद के दौरान उसके ही भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलती पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

 मृतक के परिवार में उनकी पत्नी और सात बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। सबसे बड़ा बेटा 18 वर्ष का, दूसरा 10 वर्ष का और तीसरा 7 वर्ष का है। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने परिवार से मुलाकात कर उनकी आर्थिक स्थिति का पता लगाया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *